पत्नी की हत्या मामले में फरार पति और सास गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना का आरोप

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी पति और सास | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फेनहारा थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार किया है. यह मामला दहेज हत्या के आरोप में दर्ज किया गया था.

विज्ञापन

मोतिहारी क्राइम: फेनहारा थाना क्षेत्र के कालूपाकड़ गांव में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति और सास शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे थे.

विज्ञापन

दहेज हत्या की धारा में दर्ज हुआ था केस

यह मामला फेनहारा थाना कांड संख्या 156/26 के तहत दर्ज किया गया था. पुलिस ने बीएनएस की धारा 80, 61(2) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. मृतका की पहचान अरमाना खातून के रूप में हुई है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालूपाकड़ गांव निवासी मो. इकरामुल और नजमा खातून के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, मो. इकरामुल मृतका का पति है, जबकि नजमा खातून उसकी सास है.

मायके पक्ष ने लगाया था दहेज प्रताड़ना का आरोप

मृतका के पिता वाजुल हक ने पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे.

आवेदन के अनुसार, दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अरमाना खातून के साथ मारपीट की गयी और बाद में उसकी हत्या कर दी गयी. इसके बाद मायके पक्ष की ओर से फेनहारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

हालांकि, पुलिस के मुताबिक घटना के समय मृतका का पति इकरामुल विदेश में था. मामले में उसकी भूमिका समेत अन्य आरोपों की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है.

घटना के बाद से फरार थे नामजद आरोपी

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सभी नामजद आरोपी फरार चल रहे थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी.

पुलिस मामले में प्राथमिकी में लगाए गये आरोपों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढे़ं:

गुड न्यूज! मोतिहारी में होगी पाम ऑयल की खेती, 4 से 5 लाख तक हो सकती है कमाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन