ePaper

Motihari : उपद्रवियों से निपटने के लिए जवानों ने मॉक ड्रिल कर दंगाइयों को दी चेतावानी

Updated at : 04 Apr 2025 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : उपद्रवियों से निपटने के लिए जवानों ने मॉक ड्रिल कर दंगाइयों को दी चेतावानी

रामनवमी को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. विधि व्यवस्था बिगड़ने पर उपद्रवियों से निपटने के लिए लगभग सारी तैयारियां कर ली गयी हैं.

विज्ञापन

Motihari : मोतिहारी.रामनवमी को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. विधि व्यवस्था बिगड़ने पर उपद्रवियों से निपटने के लिए लगभग सारी तैयारियां कर ली गयी हैं. हिंसा फैला समाज को बांटने व सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली ताकतों से निपटने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को जमकर पसीने बहाये. पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल के दौरान काल्पनिक स्थिति पैदा कर उससे निपटने का अभ्यास किया गया. इस दौरान ऐसा लग रहा था कि मनो पूरा क्षेत्र उपद्रवियों के कब्जे में हैं और पुलिस उनसे निपटने की कोशिश कर रही है. उपद्रवियों से निपटने, भीड़ को नियंत्रित करने, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और दंगाइयों पर कंट्रोल करने को लेकर मॉक ड्रिल किया गया. उपद्रवियों की भूमिका से लेकर उनसे निपटने की भूमिका दोनों में पुलिस ही थी. एएसपी सह सदर डीएसपी शिवम धाकड़ ने बताया उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस के पास हर तरह के संसाधन मौजूद है. नया ब्रजवाहन भी जिले को मिला है. उसका भी टेस्ट किया गया. बताया कि मॉक ड्रिल में आंसू गैस के गोले छोड़े गये व हवाई फायरिंग की गयी. साथ ही पानी की बौछार, लाठी चार्ज और गिरफ्तारी भी की गयी. पुलिस की इस कार्रवाई से यह साबित हो गया कि उपद्रवियों से निपटने में पुलिस की टीम हर तरह से सक्षम है. कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य रामनवमी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैयार करना है. पुलिस बल के विभिन्न यूनिट, जैसे कैट, क्यूआरटी व बाजरा टीम के जवान मॉक ड्रिल में शामिल हुए. उन्हें आत्म सुरक्षा, दंगा नियंत्रण, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के उपायों का गहन अभ्यास कराया गया. मॉक ड्रिल में अग्निशमन वाहन व एम्बुलेंस को भी शामिल किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR

AMRESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन