Motihari: मादक पदार्थ के साथ तस्कर धराया

Updated:
विज्ञापन
Motihari: मादक पदार्थ के साथ तस्कर धराया

थाना क्षेत्र के चन्द्रमन गांव से एक मादक पदार्थ तस्कर को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Motihari: छौड़ादानो. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात महुआवा कैम्प एसएसबी एवं महुआवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के चन्द्रमन गांव से एक मादक पदार्थ तस्कर को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर राकेश कुमार छौड़ादानो थाना क्षेत्र के बेला चमही गांव निवासी जयनारायण राय का पुत्र बताया जाता है. एसएसबी ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर तस्कर और बरामद चरस को महुआवा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. थानाध्यक्षा सोनी कुमारी ने बताया कि चरस को जब्त कर गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन