ePaper

Motihari: सिहुलिया में दो पक्षों के बीच झड़प में छह लोग घायल

Updated at : 05 May 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: सिहुलिया में दो पक्षों के बीच झड़प में छह लोग घायल

मुफस्सिल थाने के सिहुलिया गांव में दो पक्षों के बीच जामकर मारपीट में छह लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के सिहुलिया गांव में दो पक्षों के बीच जामकर मारपीट में छह लोग घायल हो गये. घायलों में बबिता देवी, उसका पुत्र छोटू सिंह के अलावा दुसरे पक्ष के फुलझरी देवी, उसकी देयादीन इंदू देवी, देवर मनोज कुमार व दिलीप कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर दोनाें पक्षों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बबिता ने पुलिस को बताया है कि वह खाना खकर सो रही थी. रात के दस बजे के आसपास 25-30 की संख्या में हरवे हथियार से लैस बदमाशों ने पहुंच गाली गलौज की. घर से बाहर निकल छोटू ने गाली देने से मना किया तो बदमाशों ने उसे पकड़ पहले जमकर पिटाई की, उसके बाद चाकूमार घायल कर दिया. उसे बचाने गयी तो मारपीट कर जख्मी कर दिया. उसने श्यामबिहारी साह के अलावा 10 नामजद व 20 अज्ञात को आरोपित किया है.साथ ही घर में घुस एक लाख कैश व तीन लाख का आभूषण लूटने का भी आरोप लगाया है. वहीं दुसरे पक्ष के फुलझरी ने पुलिस को बताया है कि बारात में उसके पुत्र किशन व ग्रामीण विवेक के बीच आर्केस्ट्रा को लेकर मारपीट हुई थी. बेतिया से बरात वापस आने पर इसको लेकर रविवार को पंचायती बैठी. इस दौरान विवेक 30-40 लोगों के साथ आया और गाली गलौज करने लगा. विरोध करने पर चाकू मार घायल कर दिया. बचाने आये परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की. ग्रामीणों ने बीच बचाव की, जिसके बाद भागने के दौरान हमलावरों की एक बाइक घटना स्थल पर छुट गयी, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है. हवाई फायरिंग करने व आभूषण लूटने का भी आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR

AMRESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन