Motihari: परीक्षा भवन निमार्ण को लेकर डीइओ कार्यालय को है भूमि की तलाश

रीक्षा भवन के निमार्ण को लेकर भूमि की तलाश अब तक जारी है. डीइओ कार्यालय करीब एक वर्ष से परीक्षा भवन निमार्ण को लेकर भूमि की तलाश कर रहा है.
Motihari: मोतिहारी. परीक्षा भवन के निमार्ण को लेकर भूमि की तलाश अब तक जारी है. डीइओ कार्यालय करीब एक वर्ष से परीक्षा भवन निमार्ण को लेकर भूमि की तलाश कर रहा है. इसके लिए डीइओ कार्यालय ने डीएम व मोतिहारी सीओ को पत्र भी लिखा है.डीइओ ने बताया कि रूलहीं में एक जमीन को चिन्हित किया गया था पर अभियंताओं ने इस जमीन पर परीक्षा भवन बनवाने से इंकार कर दिया. बताया कि पीपरा कोठी में एक विद्यालय को चिन्हित किया गया है. परंतु अगर इस विद्यालय में परीक्षा भवन का निर्माण कराया जाता है ताे विद्यालय के खेल का मैदान प्रभावित हाेगा. इस परीक्षा भवन में सात हजार छात्राें के बैठने की व्यवस्था हाेगी. यह भवन 360 फिट लंबा व 270 फीट चौडा होगा. डीइओ ने बताया कि परीक्षा भवन के लिए ऐसी भूमि की तलाश है जो शहर से दस किमी अंदर हो. इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.डीइओ ने बताया कि परीक्षा भवन बन जाने से परीक्षार्थियों को लाभ होगा साथ ही शहर के शिक्षण संस्थानों की पढ़ाई भी परीक्षा के कारण प्रभावित नहीं होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमृतेश कुमार
अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










