ePaper

Motihari: साहित्य एवं मीडिया महोत्सव में''स्वतंत्रता संघर्ष और पूर्वांचल की मिशनरी पत्रकारिता'' का विमोचन

Updated at : 02 Jun 2025 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari:  साहित्य एवं मीडिया महोत्सव में''स्वतंत्रता संघर्ष और पूर्वांचल की मिशनरी पत्रकारिता'' का विमोचन

महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग में सहायक आचार्य डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक 'स्वतंत्रता संघर्ष और पूर्वांचल की मिशनरी पत्रकारिता' का विमोचन किया गया.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर”भारत: साहित्य एवं मीडिया महोत्सव” कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग में सहायक आचार्य डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक ”स्वतंत्रता संघर्ष और पूर्वांचल की मिशनरी पत्रकारिता” का विमोचन राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य, असम राज्य और दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के पूर्व कुलपति प्रो. राम मोहन पाठक और मंचासीन पत्रकारिता और साहित्य के विद्वतजन द्वारा किया गया. कार्यक्रम काशी-वाराणसी विरासत फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ, केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा और भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता द्वारा आयोजित किया गया था.महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र को उनकी पुस्तक ”स्वतंत्रता संघर्ष और पूर्वांचल की मिशनरी पत्रकारिता” के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र ने बताया कि पुस्तक में गोरखपुर के स्वाधीनता संघर्ष की पत्रकारिता की लगभग 90 वर्षों का अध्ययन है जो कल्पना प्रकाशन, दिल्ली द्वारा मुद्रित है. सन 1919 में गोरखपुर से पंडित दशरथ प्रसाद द्विवेदी के संपादकत्व में प्रकाशित ”स्वदेश” ने स्वतंत्रता संघर्ष काल में साहित्य और पत्रकारिता की जिस तरह से सेवा की वह अद्वितीय थी. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ से डॉ. अमिता दुबे, समाजसेवी डॉ. हरि प्रसाद कानोडिया, डॉ. नीलम शर्मा, आर. के. चौधरी, डॉ. अंजनी कुमार झा, विभागाध्यक्ष, मीडिया अध्ययन विभाग, एमजीसीयू, ओम प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार विशम्भर नेवर, सुषमा अग्रवाल, डॉ. कमलेश भट्ट , शरद त्रिपाठी एडवोकेट, डॉ. किंशुक पाठक, एसोसिएट प्रोफेसर, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, स्नेहाशीष सुर, डॉ. अम्बरीष सक्सेना, डॉ. प्रेम शंकर त्रिपाठी, डॉ. रंजन सिंह सहित विभिन्न राज्यों से सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRITESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

AMRITESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन