Motihari: रघुनाथपुर में आदिवासी लोहार संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 150 छात्र-छात्राएं सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

रघुनाथपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह

मोतिहारी के रघुनाथपुर में आदिवासी लोहार संघ द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 150 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. समारोह में शिक्षा, जागरूकता और युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया. पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी के रघुनाथपुर में आदिवासी लोहार संघ द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 150 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

समारोह का उद्घाटन राजकिशोर ठाकुर, राधाकांत ठाकुर, ब्रजबिहारी शर्मा तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवशंकर ठाकुर ने की, जबकि संचालन डॉ. चंदेश्वर ठाकुर ने किया.

शिक्षा को बताया समाज की प्रगति का आधार

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का सबसे मजबूत आधार है. वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने, अनुशासित जीवन जीने और कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया.

अभिभावकों से भी की अपील

वक्ताओं ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के सहयोग से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है.

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला और आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन