ePaper

Motihari: नौवीं एवं दसवीं की त्रैमासिक परीक्षा शुरू

Updated at : 26 Jun 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: नौवीं एवं दसवीं की त्रैमासिक परीक्षा शुरू

प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार को नौवीं एवं दसवीं की त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में शुरू हुई.

विज्ञापन

Motihari: चिरैया. प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार को नौवीं एवं दसवीं की त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में शुरू हुई. महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्यारे सतीश कुमार सिंह ने बताया कि त्रैमासिक परीक्षा के पहले दिन नौवीं एवं दसवीं के छात्र छात्राओं के लिए प्रथम पाली में राष्ट्रभाषा हिंदी व उर्दू विषय की परीक्षा हुई. द्वितीय पाली में द्वितीय राष्ट्रभाषा संस्कृत एवं उर्दू के बच्चों के लिए अहिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा 28 जून तक चलेगी. वही बारहवीं की त्रैमासिक परीक्षा के चौथे दिन प्रथम पाली में उर्दू एवं द्वितीय पाली में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा हुई. 12 वीं की यह परीक्षा 30 जून तक संचालित होगी. मौके पर शिक्षक संतोष कुमार, कामेश्वर प्रसाद सिंह, राघवेंद्र कुमार, राजेश्वर प्रसाद, यमुनाकांत मिश्रा, दयाशंकर पंडित, रवि कुमार रवि, आदित्य राज, खालिद हसमुल्लाह, हरि प्रकाश तिवारी, चंद्रिका कुमार, लिपिक विनोद कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन