Motihari : प्रधानाध्यापकों को 21 से 26 जुलाई तक करना होगा योगदान

Published by : AMRITESH KUMAR Updated At : 17 Jul 2025 3:52 PM

विज्ञापन

जिले के 334 उत्क्रमित विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों काे विभाग द्वारा विद्यालय आवंटित करने के बाद योगदान की तिथि निर्धारित कर दी गयी है.

विज्ञापन

Motihari : मोतहारी. जिले के 334 उत्क्रमित विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों काे विभाग द्वारा विद्यालय आवंटित करने के बाद योगदान की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. इन प्रधानाध्यापकों को 21 से 26 जुलाई तक आवंटित विद्यालय में योगदान करना होगा. इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक को पत्र लिख कर आवश्यक निर्देश दिया है. जिन प्रधानाध्यापकों को विद्यालय आवंटित किया जा चुका है उन्हे 21 से 26 जुलाई तक योगदान करना होगा.इन प्रधानाध्यापकों का औपबंधिक नियुक्ति पत्र,विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं प्रारूप याेगदान प्रपत्र साफ्टवेयर के माध्यम से 18 जुलाई से प्रिंट किया जा सकता है. 21 जुलाई से पूर्व औपबंधिक नियुक्ति पत्र , विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं प्रारूप योगदान प्रपत्र का साॅफ्टवेयर के प्रिंटिंग करा कर ससमय प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. प्रधानाध्यापकों को आवंटित विद्यालय में योगदान की तिथि से वेतन मिलेगा. डीइओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 334 प्रधानाध्यापकों को यूएचएस विद्यालय आवंटित किया गया है जबकि 1644 प्रधान शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालय आवंटित किए गए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRITESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन