Motihari : वृद्ध महिला की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari : वृद्ध महिला की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

जयसिंहपुर बहुरूपिया में रविवार की अहले सुबह वृद्ध महिला की मौत मामले में एफआइआर दर्ज हुआ है.

विज्ञापन

तुरकौलिया. जयसिंहपुर बहुरूपिया में रविवार की अहले सुबह वृद्ध महिला की मौत मामले में एफआइआर दर्ज हुआ है. मृतका उर्मिला देवी के पति जगदीश राम के आवेदन पर पुलिस ने कर्रवाई की है. जगदीश ने बताया है कि वह दरवाजे पर दातुन कर रहा था. इसी बीच लालबाबू राम, मुन्नीलाल राम, नवनीत कुमार, सिहांसन राम, रवि कुमार, कुंदन कुमार समेत 19 नामजद लोग आए. सभी लोग जान मारने की नियत से लाठी डंडे के साथ आये और गाली-गलौज करने लगे. माना करने पर उसके सर और पैर पर वार कर दिया गया, जिससे उसका सर फट गया. उसकी पत्नी बचाने आई तो उसके शरीर पर अंधाधुंध पिटाई करने लगे. इसी बीच पत्नी के सर पर फरसा से वार किया गया, जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अन्य के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन