तिहाड़ जेल में बंद विकास झा को रिमांड पर लेगी पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

फेनहारा में शिवहर के ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह ऊर्फ बाबू साहेब की हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिये पुलिस तिहाड़ जेल में बंद विकास झा ऊर्फ कालिया को रिमांड पर लेगी.
विज्ञापन
मधुबन. फेनहारा में शिवहर के ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह ऊर्फ बाबू साहेब की हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिये पुलिस तिहाड़ जेल में बंद विकास झा ऊर्फ कालिया को रिमांड पर लेगी. इसकी तैयारी पुलिस के द्वारा शुरू की जा चुकी है. छह मई 2023 को शिवहर के लक्ष्मिनियां निवासी ओमप्रकाश सिंह ऊर्फ बाबू साहेब की हत्या टाटा सुमो सवार बदमाशों ने इजोरबारा गांव के समीप गोली मारकर कर दी थी. घटना की जिम्मेदारी पर्चा जारी कर राज झा ने ली थी. राज झा ने पर्चा जारी करके बताया था कि सीतामढ़ी कोर्ट परिसर में संतोष झा की हत्या का प्रतिशोध की कार्रवाई बताया था. छह मई 2023 दो दर्जन से अधिक फायरिंग के दौरान स्कार्पियो में सवार ओमप्रकाश की मौत हो गयी थी. जबकि स्कार्पियो का चालक व पीछे बैठे दो व्यक्तियों जान बच गयी थी. पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड में विकास झा को रिमांड पर लिया जायेगा. इसकी प्रकिया शुरू कर दी गयी हैं. घटना को अंजाम देने वाले शूटर की पहचान की जा चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










