ePaper

झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

Updated at : 07 May 2024 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

जिले में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी व तपिश से राहत मिली. मंगलवार को सुबह से मौसम का रूख बदला-बदला सा रहा.

विज्ञापन

मोतिहारी.जिले में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी व तपिश से राहत मिली. मंगलवार को सुबह से मौसम का रूख बदला-बदला सा रहा. दोपहर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होना शुरू हो गयी. जिसके बाद उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को राहत मिली. मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की बालकोनी पर मौसम का आनंद लिया. वहीं देर शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे. बारिश के बाद तापमान सामान्य हो गया. इससे लोगों को काफी राहत मिली है. जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा. इधर बारिश से खेती किसानी को लाभ हुआ है. खेतों में सुख रहे सब्जी फसल, ईंख आदि फसलों को बारिश से लाभ होगा. वहीं बागवानी फसल आम, लीची को तेज हवा से नुकसान पहुंचा है. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूरा समस्तीपुर के द्वारा मौसम को लेकर जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे तक वर्षा होने की संभावनाएं हैं. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे. 12 मई तक अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री तक रहने का अनुमान है. इस दौरान 18 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलने के संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन