Motihari: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 5:12 PM
.दुर्गा पूजा एवं मूर्ति विसर्जन जुलूस को लेकर रविवार को ढाका थाना में शांति समिति एवं पूजा समिति के अध्यक्षों की बैठक सीओ अर्चिता भारती की अध्यक्षता में हुई.
Motihari: सिकरहना.दुर्गा पूजा एवं मूर्ति विसर्जन जुलूस को लेकर रविवार को ढाका थाना में शांति समिति एवं पूजा समिति के अध्यक्षों की बैठक सीओ अर्चिता भारती की अध्यक्षता में हुई.बैठक में पूजा एवं विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था व शांति सौहार्द कायम रहे इस पर व्यापक विचार विमर्श तथा चर्चा हुई. इस दौरान सबों ने अपने अपने विचारों एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया. थानाध्यक्ष राजरूप राय ने पूजा में डीजे एवं अशस्त्र शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक रहेगी. पूजा पंडालों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने,फायर ब्रिगेड का नंबर रखने, मेडिकल टीम रखने, मू्र्ति विसर्जन के दौरान ऐसी कोई गाना नहीं बजाए जिससे किसी दूसरे की भावनाएं आहत हो,अफवाहों से दूर रहने, पूजा को लेकर प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुसरण करने आदि की बातें बतायी. बैठक में पुनि धनंजय कुमार निर्दोष, जमील अख्तर,अंजार खां ,शम्स तबरेज, प्रमोद मिश्र, डॉ सुनील सिन्हा, मो मोहीउद्दीन उर्फ कालू बाबू ,पपु चौधरी,सुरेश सर्राफ, मो नुरैन सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










