Motihari: नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Motihari: नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन

प्रखण्ड क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत अंतर्गत सिहोरवा मठ पर भारतीय जनता पार्टी के नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

Motihari: रामगढ़वा. प्रखण्ड क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत अंतर्गत सिहोरवा मठ पर भारतीय जनता पार्टी के नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विजय प्रसाद ने की. नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की महिला प्रवासी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मोहन कुमारी साहु व महिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिभा कुमारी अवस्थी उपस्थित थी. प्रवासी महिला द्वय के द्वारा नारी शक्ति संवाद में उपस्थित महिलाओं को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ बिहार विधानसभा के चुनाव में एनडीए गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी. कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकुल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अश्विनी झा, मंडल महामंत्री मुन्नू पाठक ने सम्बोधित किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सपना शर्मा, सुगौली प्रखंड उपाध्यक्ष अमर किशोर, विनय साह, फूलमती देवी, प्रमीला देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन