ePaper

Motihari: प्रखंड स्तरीय मशाल खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

Updated at : 07 Jul 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: प्रखंड स्तरीय मशाल खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार को मशाल 2024 अंतर्गत प्रखंड- स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Motihari: चिरैया. प्रखंड मुख्यालय स्थित महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार को मशाल 2024 अंतर्गत प्रखंड- स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी 23 कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) के बच्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीइओ सरोज कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक प्यारे सतीश कुमार सिंह, नोडल शिक्षक रवि कुमार रवि एवं शिक्षक कार्तिक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर नोडल शिक्षक रवि कुमार रवि ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन मंगलवार 8 जुलाई को होगा. पहले दिन एथलेटिक्स की कुछ प्रमुख स्पर्धाएं हुई. इनमें 60 मीटर, 100 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर की दौड़, लंबी कूद एवं क्रिकेट बॉल थ्रो शामिल है. इस कड़ी में अंडर- 14 बालिका वर्ग के 60 मीटर की दौड़ में यू एम एस मंगूराहा की छात्रा खुशी कुमारी ने प्रथम स्थान, जबकि बालक वर्ग में सीआरसी रामपुर दक्षिण विद्यालय के रवि कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. अंडर 14 बालक वर्ग किक्रेट बॉल थ्रो में महादेव साह हाईस्कूल चिरैया कोठी के छात्र चुन्नू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. अंडर-16 बालक वर्ग के 800 मीटर की दौड प्रतियोगिता में यू एच एस महुआवा पश्चिमी के छात्र रामजी ने प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया. मौके पर प्रधानाध्यापक मिराज अंसारी, संजय कुमार निराला, शिक्षक वेद प्रकाश, हीरालाल प्रसाद, राजकुमार, मुकेश कुमार, हरि प्रकाश तिवारी, चंद्रिका कुमार, अजीत बैठा, रवि कुमार, अखिलेश प्रसाद, कृष्णनंदन प्रसाद सहित सभी संकुल संचालक एवं विभिन्न विद्यालय के बच्चें उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन