Motihari : कोइरीया टोला चौक पर भंडारा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Motihari : कोइरीया टोला चौक पर भंडारा का आयोजन

संस्था समर्पण के द्वारा शनिवार को शहर के कोइरीया टोला नहर चौक पर भंडारा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Motihari : रक्सौल . संस्था समर्पण के द्वारा शनिवार को शहर के कोइरीया टोला नहर चौक पर भंडारा का आयोजन किया गया. संस्था के सेवकों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों को भंडारा का प्रसाद ग्रहण कराया गया. आयोजन समिति के सदस्यों का कहना था कि संस्था के द्वारा अगस्त माह से इसकी शुरूआत की गयी और प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में नहर चौक पर भंडारा कराया जाएगा और जरूरतमंद लोगों को एक समय का अच्छा भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास होगा. मौके पर बिनोद गुप्ता, शंभू प्रसाद चौरसिया, पवन किशोर कुशवाहा, राजू कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, विजय कुमार सहित अन्य के द्वारा भंडारा के आयोजन में सकारात्मक सहयोग किया गया. शंभू प्रसाद चौरसिया ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में आयोजित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन