Motihari : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम

Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 24 Sep 2025 5:10 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

चिरैया. प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर वन विभाग के सहयोग से स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने आम, अमरूद, सागवान आदि के दस से अधिक पौधे का रोपण किया. विद्यालय के शिक्षक रवि कुमार ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम एक देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान है, जिसे 5 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था. बताया कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए स्कूली बच्चों को अपने जन्मदिन व अन्य अवसरों पर पौधा लगाकर वातावरण को शुद्ध बनाने पर जोर दिया जा रहा है. मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. दबीर अहमद, मो.जियाउल हक, राजन कुमार, मनीष कुमार, संतोष कुमार, संजय पोद्दार, धामू शर्मा, रेनी सचदेवा , कुसुम कुमारी, दीपक कुमार सहित सभी शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन