ePaper

किराना दुकान से पिस्टल की नोक पर एक लाख लूट

Updated at : 28 Dec 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
किराना दुकान से पिस्टल की नोक पर एक लाख लूट

शहर के मदरसा चौक पर रविवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक किराना दुकान से लगभग एक लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन

घोड़ासहन . शहर के मदरसा चौक पर रविवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक किराना दुकान से लगभग एक लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय गांधीनगर निवासी किराना दुकानदार राजेश कुमार उर्फ मुन्ना जयसवाल अपनी दुकान पर मौजूद थे. इसी दौरान उजले रंग की अपाचे बाइक से आए तीन बदमाश दुकान के सामने रुके. तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे ढंक रखे थे. बदमाश दुकान के अंदर घुसे और अचानक शटर गिरा दिया. इसके बाद पिस्टल और कट्टा दिखाकर दुकानदार को भयभीत किया और काउंटर में रखे करीब एक लाख रुपये लूट लिए. पीड़ित दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि बदमाश बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देकर कुछ ही मिनटों में फरार हो गए. घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के दुकानदारों को कुछ समझ में नहीं आया. लूट के बाद बदमाश बाइक से मदरसा चौक की ओर से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही घोड़ासहन थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित दुकानदार से पूरी घटना की जानकारी ली और आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनके भागने की दिशा का पता लगाने में जुटी है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस द्वारा इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन