एनएच-27 पर पुल क्षतिग्रस्त, सर्विस लेन पर भारी वाहनों का दबाव, कोटवा बाजार में घंटों जाम

Author Shivam|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

पल पर डिवाइडर लगा करके रास्ता किया गया बंद

राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर पुल की मरम्मत के कारण कोटवा क्षेत्र में भीषण जाम लग गया है. सर्विस लेन पर भारी वाहनों के दबाव से यातायात बुरी तरह प्रभावित है, जिससे आम जनता को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एनएचएआई अधिकारी ने दो से तीन दिनों में यातायात सुचारू होने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

NHAI NH 27 bridge: राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (एनएच-27) पर स्थित पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण कोटवा क्षेत्र में आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. पुल पर मरम्मत कार्य चलने के कारण सभी प्रकार के वाहनों को सर्विस लेन से गुजारा जा रहा है. इसके चलते सुबह से ही कोटवा बाजार में बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम जनता को घंटों भीषण जाम का सामना करना पड़ा.

संकरी सर्विस लेन और भारी वाहनों के दबाव से बढ़ा संकट

जाम के कारण स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मियों, मरीजों और स्थानीय व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई वाहन चालक घंटों तक इस जाम में फंसे रहे. बाजार की संकरी सड़क पर भारी वाहनों की अचानक आवाजाही बढ़ने से स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो गई है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब स्थिति और भी बदतर हो गई है.

व्यापार प्रभावित, यातायात पुलिस की तैनाती की मांग

एनएचएआई (NHAI) द्वारा पुल की मरम्मत का कार्य लगातार जारी है. निर्माण कार्य चलने के कारण मुख्य मार्ग पर परिचालन सीमित कर दिया गया है, जिसका पूरा दबाव सर्विस लेन पर आ गया है. लगातार लग रहे जाम से स्थानीय बाजार का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए. लोगों ने व्यस्त समय में अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की मांग की है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे.

अधिकारी का आश्वासन: दो से तीन दिनों में सुचारू होगा परिचालन

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एनएचएआई अधिकारी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पुल की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद मुख्य पुल पर यातायात पुनः सुचारू कर दिया जाएगा.


विज्ञापन
Shivam

लेखक के बारे में

By Shivam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन