राम जानकी मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियां महज 1 घंटे में बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Author Sujit kumar path|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

बरामद चोरी की गई मूर्ति | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी के लखौरा थाना क्षेत्र में राम जानकी मंदिर से चोरी हुई भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की अष्टधातु की बहुमूल्य मूर्तियां पुलिस ने एक घंटे के भीतर बरामद कर ली हैं. इस त्वरित कार्रवाई में एक मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है, जबकि पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है...

विज्ञापन

Motihari temple robbery: मोतिहारी जिले के लखौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए राम जानकी मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियों को महज एक घंटे के भीतर बरामद कर लिया है. इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने मामले में संलिप्त एक मुख्य आरोपी को भी धर दबोचा है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

राम जानकी मंदिर से हुई थी मूर्तियों की चोरी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को लखौरा मिडिल स्कूल के समीप स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा भगवान राम, भगवान लक्ष्मण और माता सीता की बहुमूल्य अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर फरार होने की सूचना प्राप्त हुई. मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी होने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और श्रद्धालुओं में आक्रोश पनपने लगा.

1 घंटे के भीतर पुलिस का एक्शन, मूर्तियां व मुकुट बरामद

घटना की सूचना मिलते ही लखौरा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और इलाके की घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया. तेज तर्रार कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने वारदात के महज एक घंटे के भीतर ही चोरी गई अष्टधातु की तीनों मूर्तियां और एक मुकुट सुरक्षित बरामद कर लिया.इसी क्रम में पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमोद कुमार साह (पिता- रामेश्वर साह), निवासी लखौरा बरवा, थाना- लखौरा, जिला- पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है.

बरामद सामानों की सूची

  • अष्टधातु की मूर्तियां: भगवान राम, भगवान लक्ष्मण एवं माता सीता की प्राचीन मूर्तियां
  • अन्य सामग्री: एक अदद मुकुट

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस चोरी की घटना में शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मोतिहारी पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने मुक्तकंठ से सराहना की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन