Motihari: एनडीए के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं : शिवचंद्र

Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 6:13 PM

विज्ञापन

गरीबों को बोलने का अधिकार मिला,जो संविधान और लालू यादव की देन है.

विज्ञापन

Motihari: चिरैया. गरीबों को बोलने का अधिकार मिला,जो संविधान और लालू यादव की देन है. उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद अनुसूचित जाति जन जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने राजद नेता अच्छेलाल यादव द्वारा पार्टी कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग संविधान को खत्म करना चाहते है. क्योंकि इसे खत्म कर वे लोग दलित,पिछड़े और अति पिछड़ों का अधिकार छीनना चाह रहे हैं. उन्होंने नारा लगाते हुए कहा कि संविधान की रक्षा कौन करेगा. देश के गृह मंत्री अमित शाह को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब दलित और पिछड़ों के भगवान है. प्रदेश में अराजकता का माहौल है. बिहार की पुलिस बालू और दारू के बिछे पड़ी है. इसलिए हत्या,लूट,अपराध चरम पर है. कहा कि यदि राजद की सरकार बनी तो 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगा. 500 में गैस सिलिंडर मिलेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सारी घोषणाएं मोदी जी की तरह चुनावी जुमला है. सभा की अध्यक्षता पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष राम दरेश पासवान व संचालन छोटे लाल शर्मा ने किया. पूर्व अध्यक्ष नूर आलम खान, पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल यादव,मुखिया राजू बैठा,पवन यादव,मंसूर आलम, चंद्रिका यादव,सनाउल्लाह अंसारी,जफर इमाम,प्रेम चंद यादव,प्रमोद यादव ने भी सभा को संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन