मोतिहारी नगर निगम का 5 अगस्त को सहयोग शिविर, वार्डवार समस्याओं का होगा समाधान
नगर आयुक्त आशीष कुमार
मोतिहारी नगर निगम आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 5 अगस्त 2026 को वार्डवार "सहयोग शिविर" का आयोजन कर रहा है. यह शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होगा और विभिन्न वार्डों में आयोजित किया जाएगा.
Motihari News: आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से मोतिहारी नगर निगम 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को सुबह 11 बजे से वार्डवार "सहयोग शिविर" आयोजित करेगा. नगर आयुक्त आशीष कुमार ने शिविर के सफल संचालन के लिए विभिन्न पदाधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करते हुए विस्तृत रोस्टर जारी किया है.
विभिन्न वार्डों में एक साथ लगेगा सहयोग शिविर
नगर निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में एक साथ सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.
तकनीकी व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों की तैनाती
शिविर को व्यवस्थित और तकनीकी रूप से प्रभावी बनाने के लिए कर दारोगा अरुण कुमार मिश्रा, उच्च वर्गीय लिपिक भरत राम, भवेश कुमार, प्रफुल चन्द्र तथा कर संग्रहक अनुप कुमार, रवि रंजन कुमार, अशोक कुमार सिन्हा और दिलीप कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है. डाटा एंट्री एवं कंप्यूटर संचालन के लिए गौरव कुमार, हिमांशु कुमार और अनुपम कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
गंडक कॉलोनी मंदिर में वार्ड 27 से 29 के लिए शिविर
गंडक कॉलोनी मंदिर, रघुनाथपुर में वार्ड संख्या 27, 28 और 29 के नागरिकों के लिए सहयोग शिविर लगाया जाएगा. यहां नगर प्रबंधक नागमणि सिंह, स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सरोज कुमार, नगर योजना पर्यवेक्षक अमर प्रेम चौरसिया और कनीय अभियंता नितेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
छोटा बरियारपुर विद्यालय में वार्ड 39 और 40 के लिए शिविर
राजकीय मध्य विद्यालय छोटा बरियारपुर में वार्ड संख्या 39 और 40 के लिए सहयोग शिविर आयोजित होगा. इस केंद्र पर स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी प्रशांत कुमार चौधरी, सहायक वास्तुविद सितांशु कुमार और कनीय अभियंता नवीन कुमार शिविर का संचालन करेंगे.
यह भी पढ़ें: सावन की पहली सोमवारी पर गंडक नदी में डूबा 14 वर्षीय किशोर, जल भरने गया था घाट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










