मोतिहारी सहित देश के विकास को मिलेगी गति: राधामोहन

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह भाजपा सांसद राधामोहन सिंह ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी से संसद भवन स्थित उनके कक्ष में मुलाकात की.
मोतिहारी.पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह भाजपा सांसद राधामोहन सिंह ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी से संसद भवन स्थित उनके कक्ष में मुलाकात की. विकास को ले आपस में कई बातों पर मंत्रणा भी हुई. श्री सिंह कहा है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोतिहारी व देश का तिगुनी रफ्तार से विकास होगा. विकास की सोच व उसे धरातल पर उतारने की योजना से देश को मजबूती मिलेगी. पूर्व में भी कई विकास योजनाएं धरातल पर उतरी है. मोतिहारी शहर व जिले का भी कई क्षेत्रों में विकास हुआ है. सांसद श्री सिंह ने बताया कि जो भी कार्य पूर्व से लंबित है, उसे पूरा किया जायेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मोतिहारी व देश के लिए नये कार्य भी होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




