डायल 112'' सेवा में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ एसपी ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते एसपी स्वर्ण प्रभात व उपस्थित पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने डायल 112 (इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम) की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की. बैठक में सेवा को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने पर विशेष जोर दिया गया, जिसमें न्यूनतम रिस्पॉन्स टाइम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Motihari News: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को पुलिस कार्यालय सभागार में डायल 112 (इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम) की कार्यप्रणाली की समीक्षा की. बैठक में सेवा को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

डायल 112 की कार्यप्रणाली की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान एसपी ने डायल 112 सेवा में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के कार्यों की गहन समीक्षा की. उन्होंने पिछले कार्य निष्पादन का आकलन करते हुए सेवा में आ रही छोटी-बड़ी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए.

आपात सूचना पर तुरंत पहुंचे पुलिस

एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी आपातकालीन सूचना पर पुलिस वाहन का रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम होना चाहिए. सूचना मिलते ही पुलिस बल बिना किसी विलंब के घटनास्थल के लिए रवाना हो और पीड़ित को तत्काल सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराए.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि डायल 112 सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक त्वरित पुलिस सहायता पहुंचाना है. इस सेवा में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार करने और उनकी शिकायतों पर पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन