मोतिहारी: अहिरौलिया में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Motihari News youth suspicious death in ahiroliya kotwa family alleges murder

प्रतीकात्मक फोटो

Motihari News: पूर्वी चंपारण के कोटवा में 20 वर्षीय विवेक कुमार की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. गायब बाइक और शरीर पर चोट के निशानों को देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी के कोटवा से शिवम कुमार की रिपोर्ट

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौलिया पंचायत के नयका टोला (वार्ड नंबर-2) में एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान लक्षुमण प्रसाद कुशवाहा के पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

दोस्त के साथ निकला था घर से युवक

परिजनों ने बताया कि विवेक शाम के समय अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर से निकला था. इसके कुछ ही देर बाद ग्रामीणों के जरिए परिवार को सूचना मिली कि विवेक की मौत हो गई है. मौके पर पहुंचे परिजनों ने विवेक का शव देख चीख-पुकार शुरू कर दी.

गायब बाइक और शरीर पर चोट के निशानों ने गहराया शक

घटनास्थल पर कई ऐसे सवाल हैं जो मामले को संदिग्ध बना रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, विवेक के साथ मौजूद उसका दोस्त भी गंभीर रूप से घायल है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौके से वह बाइक बरामद नहीं हुई है जिससे दोनों गए थे. विवेक के माथे पर गहरी चोट और पैरों पर घिसटने के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दुर्घटना का है या सोची-समझी साजिश, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और गहन छानबीन के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस हर संदिग्ध पहलू पर नजर रख रही है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन