Motihari News: एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय हथियार तस्कर के घर से आधुनिक पिस्टल बरामद

Updated:
विज्ञापन
Motihari News police stf raid arms supplier house dhaka pistols recovered arrest

प्रतिकात्मक तस्वीर

Motihari News: ढाका में पुलिस और एसटीएफ ने अंतरराज्यीय आर्म्स सप्लायर खुर्शीद आलम के घर छापेमारी कर दो आधुनिक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेवा गांव में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. सिकरहना डीएसपी उदय कुमार के नेतृत्व में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने एक अंतरराज्यीय आर्म्स सप्लायर के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित विशेष टीम की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

खुर्शीद आलम के घर से मिले आधुनिक हथियार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरेवा गांव निवासी खुर्शीद आलम अपने घर में अवैध आधुनिक हथियारों का जखीरा छिपाए हुए है. सूचना के सत्यापन के बाद जब टीम ने खुर्शीद के घर पर धावा बोला, तो वहां से दो आधुनिक पिस्टल, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, एक देसी बंदूक और 12 बोर का एक कारतूस बरामद हुआ. इसके अलावा पुलिस ने तीन हजार नेपाली रुपये भी जब्त किए हैं.

दो महिला आरोपी गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी

डीएसपी उदय कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में पता चला है कि खुर्शीद आलम एक बड़ा अंतरराज्यीय आर्म्स सप्लायर है, जो अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त है. इस अभियान में ढाका थानाध्यक्ष रामरूप राय, इंस्पेक्टर धनंजय कुमार निर्घोष और पटना एसटीएफ के मध्रुरेन्द्र कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था. पुलिस ने कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

मोतिहारी से सचिदानंद सत्यार्थी का रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन