Motihari: प्रभात खबर चुनावी चौपाल का असर, पताही में खुलेगा राजकीय डिग्री कॉलेज, प्राचार्य की नियुक्ति

Updated:
विज्ञापन
Motihari News patahi government degree college appointment principal prabhat khabar impact

कॉलेज परिसर

Motihari News: पताही में राजकीय डिग्री कॉलेज के संचालन की तैयारी पूरी हो गई है. प्रभात खबर की चौपाल में उठी मांग पर चिरैया विधायक की पहल रंग लाई. सत्र 2026-30 से छात्र प्रखंड में ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी के पताही से विकास कुमार सिह की रिपोर्ट

Motihari News: प्रखंड के छात्र-छात्राओं का उच्च शिक्षा का सपना अब साकार होने जा रहा है. पताही के सिंघेश्वर सेमिनरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन में राजकीय डिग्री महाविद्यालय के संचालन का रास्ता साफ हो गया है. बीआरएबीयू विश्वविद्यालय ने आरडीएस कॉलेज के प्रो. मकबूल हुसैन को इस नए महाविद्यालय का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है. विश्वविद्यालय का लक्ष्य शैक्षणिक सत्र 2026-30 से यहां नियमित पठन-पाठन शुरू करना है.

‘प्रभात खबर’ की चौपाल का बड़ा असर

गौरतलब है कि पताही में ‘प्रभात खबर’ के ‘चुनाव एक्सप्रेस’ कार्यक्रम के तहत आयोजित चौपाल में स्थानीय लोगों ने डिग्री कॉलेज खोलने की पुरजोर मांग की थी. कार्यक्रम में मौजूद चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने जनता से वादा किया था कि वे सरकार से इसकी मांग करेंगे. विधायक ने विधानसभा के माध्यम से इस विषय को पुरजोर तरीके से उठाया, जिसके परिणाम स्वरूप सरकार ने कॉलेज खोलने की घोषणा की.

अब उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना होगा शहर

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, कॉलेज का अस्थायी संचालन सिंघेश्वर सेमिनरी विद्यालय के भवन से होगा. यहीं से कक्षाएं और प्रशासनिक कार्य शुरू किए जाएंगे. इस पहल से प्रखंड के छात्र-छात्राओं को अब स्नातक की पढ़ाई के लिए मीलों दूर बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति के बाद से ही क्षेत्र के शैक्षणिक गलियारों और युवाओं में खुशी की लहर है.

विधायक ने जताई प्रसन्नता

विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जनता की मांग पर उन्होंने सरकार से कॉलेज की मांग की थी. अब प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति हो चुकी है और सत्र 2026-30 में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया. अब स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की गुणवत्तापूर्ण सुविधा उपलब्ध होगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन