Motihari News: NEET एडमिशन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, RJD नेता समेत चार गिरफ्तार

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 14 May 2026 5:08 PM

विज्ञापन

आरोपित संतोष जायसवाल की फोटो

Motihari News: मोतिहारी पुलिस ने नीट फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए RJD नेता संतोष जायसवाल और डॉक्टर समेत 4 को गिरफ्तार किया है. मेडिकल एडमिशन के नाम पर 20 लाख की डील होती थी. पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी जिले से नीट (NEET) एडमिशन फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरजेडी (RJD) नेता संतोष जायसवाल और एक डॉक्टर सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस खुलासे के बाद से शिक्षा जगत और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.

​20 लाख रुपये में मेडिकल सीट की डील

​पुलिस जांच में पता चला है कि यह गिरोह मेडिकल कॉलेजों में नामांकन कराने की गारंटी देकर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से मोटी रकम वसूलता था. जानकारी के अनुसार, घोड़ासहन निवासी संतोष जायसवाल इस पूरे नेटवर्क का अहम हिस्सा बताया जा रहा है. प्रति छात्र लगभग 20 लाख रुपये तक की डील की जाती थी. पुलिस अब उन छात्रों और अभिभावकों की भी सूची तैयार कर रही है, जो इस गिरोह के झांसे में आए थे.

​कई जिलों तक फैला है गिरोह का नेटवर्क

​गिरफ्तार आरोपियों से की गई शुरुआती पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि इस फर्जीवाड़े का जाल मोतिहारी के अलावा बिहार के कई अन्य जिलों तक फैला हुआ है. पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन, संदिग्ध दस्तावेज और बैंक लेनदेन से जुड़े साक्ष्य बरामद किए हैं.पुलिस प्रशासन का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है. इस मामले में कुछ और सफेदपोशों और शिक्षा माफियाओं की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े कई और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन