Motihari News: रफ्तार का कहर, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा और बाइक को मारी टक्कर, 6 घायल

दुर्घटनास्थल पर स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ी गयी स्कार्पियों
Motihari News: पूर्वी चंपारण के मधुबन में चोरमा चौक के पास स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने स्कॉर्पियो और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…
Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन-पकड़ीदयाल रोड स्थित चोरमा चौक के पास गुरुवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने भारी तबाही मचाई. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने लापरवाही बरतते हुए पहले एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी और फिर एक बाइक से जा टकराया. इस भीषण दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कॉर्पियो मधुबन की दिशा से आ रही थी, जबकि ई-रिक्शा पर सवार 4-5 यात्री मधुबन की ओर ही जा रहे थे. ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद चालक संतुलन खो बैठा और उसने एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे की सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है.
चालक और स्कॉर्पियो को लोगों ने पकड़ा
दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे स्कॉर्पियो चालक को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए पकड़ लिया. ग्रामीणों ने वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया.
मोतिहारी, मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










