Motihari News: मधुबन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप
Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 13 May 2026 4:03 PM
हथियार के साथ गिरफतार अपराधी
Motihari News: मधुबन पुलिस ने बहुअरा भान गांव में छापेमारी कर दो भाइयों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर उनके आपराधिक नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है. अवैध हथियारों के खिलाफ यह बड़ी सफलता मानी जा रही है. पढ़े पूरी खबर…
Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले की मधुबन थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो युवकों को एक लोडेड देसी कट्टा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है.
बहुअरा भान गांव में पुलिस की छापेमारी
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम बहुअरा भान में कुछ युवक अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर घेराबंदी की. इस दौरान पुलिस ने मिथुन कुमार और शैल कुमार को दबोच लिया. पकड़े गए दोनों अभियुक्त सकलदेव सहनी के पुत्र बताए गए हैं.
तलाशी में बरामद हुआ अवैध हथियार
गिरफ्तारी के बाद जब दोनों युवकों की सघन तलाशी ली गई, तो उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया. पुलिस ने हथियार को तत्काल जब्त कर लिया और दोनों को थाने ले आई. इस मामले में पुलिस ने मधुबन थाना कांड संख्या 187/26 दर्ज करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
आपराधिक नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे यह हथियार कहाँ से लाए थे और उनके साथ इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस उनके पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है. अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा.
मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










