मोतिहारी: बंजरिया में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 2000 लीटर पास और छह भट्टियां नष्ट

Published by : Aniket Kumar Updated At : 10 Jun 2026 8:53 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Motihari News: बंजरिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2000 लीटर पास नष्ट किया और छह भट्टियां ध्वस्त कर दीं. चिचुरोहिया, रोहिनिया और अजगरवा में हुई छापेमारी के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari News: बंजरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके में चल रहे कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने करीब 2000 लीटर शराब बनाने के लिए तैयार किए गए कच्चे माल (पास) को नष्ट कर दिया, वहीं आधा दर्जन से अधिक अवैध शराब भट्टियों को भी ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के चिचुरोहिया, रोहिनिया और अजगरवा गांव के आसपास नदी किनारे विशेष अभियान चलाया. पुलिस को सूचना मिली थी कि इन इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार की जा रही है. इसी आधार पर टीम ने छापेमारी की.

मौके से फरार हुए धंधेबाज

पुलिस के पहुंचते ही शराब बनाने में जुटे लोग मौके से भाग निकले. हालांकि, पुलिस ने वहां मौजूद शराब निर्माण से जुड़े उपकरण, कच्चा माल और भट्टियों को नष्ट कर दिया. पुलिस का कहना है कि फरार लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

लगातार जारी रहेगा अभियान

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि बिहार में लागू मद्य निषेध कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. अवैध शराब निर्माण और तस्करी से जुड़े हॉट स्पॉट इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराब के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

लोगों से मांगी सहयोग की अपील

पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि यदि कहीं अवैध शराब बनाने या बेचने की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन