Motihari News: दिल्ली गए थे परिजन, पीछे से बंद घर का ग्रिल काटकर लाखों के जेवर ले उड़े चोर

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 13 May 2026 3:24 PM

विज्ञापन

चोरों के द्वारा तोड‍़ी गयी आलमारी

Motihari News: बंजरिया में अजगरी मठ गांव स्थित एक बंद घर से चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली. परिजन दिल्ली में शादी में गए थे, इसी दौरान खिड़की काटकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अजगरी मठ गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है. अपराधी खिड़की की ग्रिल काटकर घर में दाखिल हुए और गोदरेज की अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के भारी गहने, नकदी और कीमती साड़ियाँ समेट ले गए.

शादी में गए थे परिजन, चोरी के बाद घर में ताला बंद

पीड़ित मुकेश सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई और भाभी 7 मई को दिल्ली में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे. घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया. हैरानी की बात यह है कि चोरों ने चोरी के बाद कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक कर दिया था ताकि किसी को शक न हो.

मुंबई से लौटे भाई ने खोला राज

घटना का खुलासा 12 मई को हुआ जब मुकेश सिंह मुंबई से वापस गांव लौटे. सफाई के दौरान जब भाई के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला, तो संदेह हुआ. जांच करने पर पता चला कि कमरे की खिड़की की ग्रिल कटी हुई है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है. अलमारी से करीब 86 ग्राम सोने के जेवर (हार, झुमका, मंगलसूत्र), 700 ग्राम से अधिक चांदी के सामान और 25 हजार रुपये नगद गायब थे.

पुलिस ने शुरू की छानबीन

पीड़ित ने बंजरिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस की टीम मौके पर जाकर साक्ष्य जुटा रही है. जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद से गांव के अन्य लोग भी अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन