सोमवती अमावस्या पर बड़ा हादसा, पूजा कर रही महिलाओं पर गिरा बिजली का पोल, तीन घायल

Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

AI जेनरेटेड फोटो

Motihari Breaking News: पूर्वी चंपारण के केसरिया में सोमवती अमावस्या के दौरान बड़ा हादसा हो गया. पूजा कर रही महिलाओं पर बिजली का पोल गिरने से तीन महिलाएं घायल हुईं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

Motihari Breaking News: सोमवती अमावस्या के अवसर पर पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र स्थित फुलतकिया वार्ड संख्या-4 में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. पीपल के पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना कर रही महिलाओं के ऊपर अचानक बिजली का पोल गिर पड़ा. इस घटना में तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया.


ट्रैक्टर के तार में फंसने से हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवती अमावस्या के अवसर पर गांव की महिलाएं पीपल वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना कर रही थीं. इसी दौरान पास के खेत में जुताई के लिए जा रहा एक ट्रैक्टर नीचे लटके बिजली के तार में फंस गया.

तार में अचानक खिंचाव होने से बिजली का पोल टूटकर सीधे पूजा कर रही महिलाओं के ऊपर गिर पड़ा. हादसे के समय वहां करीब एक दर्जन महिलाएं मौजूद थीं.


तीन महिलाएं घायल, दो को मुजफ्फरपुर रेफर

हादसे में फुलतकिया निवासी फुलेना दास की पत्नी मुन्नी देवी, उनकी पुत्रवधू तथा रजनीश दास की पत्नी शर्मिला देवी घायल हो गईं.

ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद दो महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.


सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

अपर थानाध्यक्ष राजकुमार राजू ने बताया कि गश्ती दल और डायल-112 की टीम को मौके पर भेजा गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.


एक नजर में

विवरणजानकारी
घटना स्थलफुलतकिया वार्ड संख्या-4, केसरिया
जिलापूर्वी चंपारण
अवसरसोमवती अमावस्या
घायल महिलाएं3
गंभीर घायल2
कारणट्रैक्टर के तार में फंसने से बिजली का पोल गिरना
कार्रवाईपुलिस जांच जारी

आज की प्रमुख बातें

  • सोमवती अमावस्या के दौरान पूजा के समय बड़ा हादसा हुआ.
  • बिजली का पोल गिरने से तीन महिलाएं घायल हुईं.
  • दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर मुजफ्फरपुर रेफर किया गया.
  • घटना के समय पीपल वृक्ष के नीचे पूजा चल रही थी.
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

मोतिहारी के केसरिया से राकेश कुमार रत्न की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

प्रभात खबर में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत आरुणि ठाकुर, पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वर्तमान में वे समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर कर रहे हैं। विस्तार न्यूज और इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अनुभव प्राप्त आरुणि को हाइपरलोकल खबरों, राजनीति और डॉक्यूमेंट्री निर्माण में विशेष रुचि है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन