Motihari: विधायक ने सड़क और पुलिया का किया शिलान्यास

भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह रविवार को अपना प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव के तीन सड़क और दो पुलिया का शिलान्यास किया.
Motihari: फेनहारा. स्थानीय भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह रविवार को अपना प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव के तीन सड़क और दो पुलिया का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत प्रखंड के कुल तीन सड़कें शामिल है, जिसमें फेनहारा हाजी फरजंद हाई स्कूल चौक से रूपौलिया तक दूसरा फेनहारा बाजार से रतनवा चौक तक तीसरा पिपरा गांव से रतनवा चौक तक लगभग 15 करोड़ की लागत और मारपा कोठी लोहिया पुलिया का निर्माण और दूसरा मनकरवा गांव से पताही जाने वाली सड़क पर कछुआ नदी पर पुलिया का लगभग 12 करोड़ रुपए के लगाता से निर्माण करने को लेकर विधायक ने शिलान्यास किया. वही विधायक ने कहा कि बिहार की एनडीए की सरकार ने विकास की नई पहचान दी है. हर तरफ विकास ही विकास हो रहा है सड़कों का जाल बिछ रही है. मौके पर रविंद्र तिवारी. रंजन तिवारी, रंजित प्रसाद,पप्पू सिंह, चुन्नू सिंह, शंभू सिंह, बृजेश गुप्ता, अरुण तिवारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हिमांशु कुमार
हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










