Motihari: चकिया बस स्टैंड का विधायक ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
Motihari: चकिया बस स्टैंड का विधायक ने किया उद्घाटन

विधायक श्याम बाबू यादव ने रविवार को चकिया में लगभग 6 करोड़ की योजना का उद्घाटन व शिलान्यास किया है.

विज्ञापन

Motihari: चकिया. स्थानीय विधायक श्याम बाबू यादव ने रविवार को चकिया में लगभग 6 करोड़ की योजना का उद्घाटन व शिलान्यास किया है.जिसमें लगभग 2 करोड़ की लागत से चकिया बस स्टैंड का उद्घाटन, 74 लाख की लागत से ब्लाक गेट से अनुमंडल होते हुए कोल्ड स्टोर तक सड़क का शिलान्यास, लगभग 2 करोड़ की लागत से एनएच 27 से मन चौक तक सड़क निर्माण का शिलान्यास, 1.13 करोड़ की लागत से चकिया वार्ड 22 एवं 23 में सड़क निर्माण का शिलान्यास एवं 15 लाख की लागत से सरयुग मठ पर पार्क का निर्माण का शिलान्यास शामिल है.इस अवसर पर विधायक श्यामबाबू प्रसाद ने कहा कि इन योजनाओं से शहर वासियों को काफी सुविधा मिलेगी. इस अवसर पर, नगर परिषद के उपसभापति सुभाष यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता उर्फ विजय श्री, वार्ड पार्षद संदीप गुप्ता,दीपक पासवान, विशाल राम, रोहित सिंह, बुल्लू सिंह,सुधीर मिश्रा,कन्नू ठाकुर,रोशन ओझा,श्यामा तोदी ,मोहन भार्गव ,सहित सभी वार्ड पार्षद एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन