Motihari: वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन की सफलता को लेकर हुई तैयारी बैठक

Published by : SN SATYARTHI Updated At : 27 Jun 2025 4:39 PM

विज्ञापन

29 जून को पटना के बापू सभागार में वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन को लेकर बौद्ध स्तूप मार्ग स्थित एक लाइन होटल परिसर में बैठक की गयी.

विज्ञापन

Motihari: केसरिया. आगामी 29 जून को पटना के बापू सभागार में वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन को लेकर बौद्ध स्तूप मार्ग स्थित मुखिया जी लाइन होटल परिसर में शुक्रवार को ओम नारायण प्रसाद उर्फ भोली जी व कृष्णदेव प्रसाद के अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. पूर्व जिला पार्षद व राजद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पूनम देवी ने कहा की इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है. पटना में होने वाले वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद करेंगे,अधिक से अधिक भागीदारी होनी चाहिए. वहीं जिला पार्षद पति व वैश्य समाज के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा की राष्ट्रीय वैश्य महासभा पिछले तीस वर्षों से अपने समाज के सामाजिक ,राजनीतिक, आर्थिक,शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक रूप से सम्मान के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है. मौके पर नगर अध्यक्ष रवि जायसवाल,उदय गुप्ता ,अनिल कुमार सर्राफ, विनोद साह, लक्ष्मण प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SN SATYARTHI

लेखक के बारे में

By SN SATYARTHI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन