Motihari: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को ले प्रभारी सचिव ने की बैठक
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 09 Sep 2025 6:19 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभा कक्ष में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सभी थाना के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गयी.
Motihari: मोतिहारी. राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के आदेशानुसार जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभा कक्ष में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सभी थाना के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में लोक अदालत के प्रभारी सचिव सह सब जज षष्टम श्रीमती स्वेता सिंह ने उपस्थित थानाध्यक्षों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि वादकारियों को नोटिस देना सुनिश्चित करें, ताकि अधिकतम मामलों का निष्पादन लोक अदालत में हो सके. साथ ही सीजेएम पुनीत कुमार तिवारी ने थानाध्यक्षों से मामलों की समिक्षा की. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सचिव श्रीमती श्वेता सिंह ने की. बैठक को सब जज प्रथम प्रसेनजीत सिंह, सीजेएम पुनीत कुमार तिवारी ने संबोधित किया. मौके पर सभी थानाध्यक्ष एवं जिला परिवहन पदाधिकारी ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










