Motihari: केविवि के छात्र सरोज का कोटक महिंद्रा बैंक में चयन

Updated:
विज्ञापन
Motihari: केविवि के  छात्र सरोज का कोटक महिंद्रा बैंक में चयन

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन विज्ञान विभाग के एमबीए बैच 2023-25 के छात्र सरोज कुमार ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.

विज्ञापन

Motihari: मोतीहारी. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन विज्ञान विभाग के एमबीए बैच 2023-25 के छात्र सरोज कुमार ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. सरोज कुमार का चयन कोटक महिंद्रा बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हुआ है.उन्हें बैंक की मुजफ्फरपुर शाखा में कार्यभार संभालने का अवसर मिला है. उन्होंने अपनी मेहनत, समर्पण और प्रबंधन कौशल से यह मुकाम हासिल किया है. इस सफलता पर कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने सरोज कुमार को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सरोज कुमार की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा मिलेगी. प्रबंधन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सपना सुगंधा ने बधाई देते हुए कहा कि सरोज कुमार की यह उपलब्धि विभाग और विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है. विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने सरोज कुमार को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन