ePaper

Motihari: कृति जालान को देश की प्रतिष्ठित संस्थान से मिली लॉ की डिग्री

Updated at : 08 Sep 2025 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: कृति जालान को देश की प्रतिष्ठित संस्थान से मिली लॉ की डिग्री

शहर के बैंक रोड निवासी कृति जालान को देश की शीर्ष विधि संस्थान नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरू से लॉ की डिग्री प्राप्त की है.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल . शहर के बैंक रोड निवासी कृति जालान को देश की शीर्ष विधि संस्थान नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरू से लॉ की डिग्री प्राप्त की है. शहर के व्यवसायी नंदकिशोर जालान एवं स्व. कांता देवी जालान की सुपौत्री तथा बसंत जालान एवं अनीता जालान की बेटी कृति जालान को एक कार्यक्रम के बीच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सूर्यकांत के द्वारा दी गयी. वर्ष 2020 में आयोजित क्लैट इंट्रास परीक्षा में में कृति ने ओबीसी वर्ग में पूरे भारत में चौथा स्थान और सामान्य श्रेणी में 6 6वां स्थान प्राप्त कर देशभर में रक्सौल और बिहार का परचम लहराया था. यही उपलब्धि उसे देश की प्रथम रैंक लॉ यूनिवर्सिटी तक ले गयी. अपनी पढ़ाई के दौरान उन्होंने भारत की शीर्ष लॉ फर्म खेतान एंड एसोसिएट्स, मुंबई से ट्रेनिंग पूरी की और वर्तमान में वहीं लॉ एडवाइजर के रूप में कार्यरत हैं. कृति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और समाज को देते हुए कहा कि यह उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद ही है जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. वहीं बड़ी बहन डॉ. अंजलि और बड़े भाई ऋषभ जालान ने भी अपनी बहन की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया. लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी लायन बिमल सर्राफ, सचिव लायन मोहम्मद निजामुद्दीन और कोषाध्यक्ष लायन अमित कुमार सहित सभी सदस्यों ने कृति के माता-पिता को बधाई दी और बिटिया रानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. क्लब अध्यक्ष ने घोषणा की कि आगामी नवरात्र में डांडिया उत्सव के दौरान कृति को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा. प्रमुख समाजसेवी महेश अग्रवाल, गणेश धानोठिया, हेमंत अग्रवाल, प्रशांत जालान,नारायण रुंगटा सहित तमाम गणमान्य नागरिकों ने भी बधाइयां दीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन