सीएसआइआर यूजीसी नेट 2024 के परीक्षा में केशव को मिला ऑल इंडिया रैंक 203

Updated:
विज्ञापन
सीएसआइआर यूजीसी नेट  2024 के परीक्षा में केशव को मिला ऑल इंडिया रैंक 203

केशव कुमार ने सीएसआइआर यूजीसी नेट 2024 के परीक्षा में लाया ऑल इंडिया रैंक 203.

विज्ञापन

मोतिहारी. सच्ची लगन व कठिन परिश्रम करने का जज्बा हो तो मंजिल अवश्य ही मिल जाती है. इस कहावत को चरितार्थ किया है चम्पारण के लाल केशव कुमार ने जिन्होंने सीएसआइआर यूजीसी नेट 2024 के परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 203 लाकर सफलता हासिल की है. यह सफलता उन्हें दूसरे प्रयास में हासिल किया है. बंजरिया थाना के गोखुला निवासी स्व रामनरेश तिवारी के पौत्र एवं अधिवक्ता मनोज कुमार तिवारी के बड़े पुत्र केशव शुरू से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं. विगत माह गेट की परिक्षा पास कर रिसर्च का रास्ता खोल लिया अभी नेट जेआरएफ की परिक्षा में पास कर चम्पारण वासी का नाम रौशन किया है. जेआरएफ का परिणाम आते ही विदेश के जाने माने युनिवर्सिटी ने काॅल किया है बकौल केशव राजस्थान सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में अपने फैकल्टी में पहला छात्र है जो जुनियर रिसर्च फेलोशिप हासिल किया है. वर्तमान में केशव उनके सफलता पर राजेन्द्र तिवारी, अमरेन्द्र तिवारी, अरुण तिवारी, राजेश्वर ओझा,अजय कुमार मिश्र, बाल्मीकि मिश्र, मुखिया ,वार्ड पार्षद शम्भु नाथ, अधिवक्ता अनोज कुमार तिवारी, राहुल गुप्ता सहित अनेकों शुभ चिंतकों ने बधाई दिया है.केशव ने अपनी सफलता के श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरु जनो को दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन