Motihari: अपराध नियंत्रण विधि व्यवस्था संधारण को लेकर चला जांच अभियान

Published by : AMRESH KUMAR Updated At : 18 May 2025 5:20 PM

विज्ञापन

जिले में अपराध नियंत्रण नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के लिए शनिवार की रात सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी . जिले में अपराध नियंत्रण नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के लिए शनिवार की रात सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. एक साथ शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पुलिस सड़कों पर उतरी, रास्ते से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की जांच की. कही-कही चेकिंग प्वाइंट पर ट्रॉली लगाकर वाहनों की जांच की गयी. शहर के बलुआ चौक, मीना बाजार चौक, छतौनी चौक, जानपुल चौक, ज्ञानबाबु चौक, पटेल चौक, कचहरी चौक, बाइपास चौक, अरेराज, रघुनाथपुर, तुरकौलिया, बंजरिया सहित अन्य इलाकों में दो व तीन चक्का से लेकर चार पहिया वाहनों को रोक पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाशी ली. गाड़ी पर सवार लोगों के नाम व पते का सत्यापन भी किया. उनसे पूछा गया कि आप कहां से आ रहे है, कहां जाना है. पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद पुलिस कर्मी गाड़ी को जाने दे रहे थे. अचानक वाहन जांच अभियान से चालकों के बीच हड़कम्प मचा रहा. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस सड़क पर रहेगी तो अपराधी अपनी मांद से निकलने की हिमाकत नहीं करेंगे. इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन