Motihari: केंद्र व राज्य की योजनाओं के संबंध में दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Motihari: केंद्र व राज्य की योजनाओं के संबंध में दी गयी जानकारी

नगर परिषद क्षेत्र के अलग-अलग वार्ड का भ्रमण कर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल . छत्तीसगढ़ से प्रवास पर आए भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के अलग-अलग वार्ड का भ्रमण कर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत और मीडिया प्रभारी आयुषी पांडेय ने महिलाओं से संपर्क किया और उन्हें योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी. छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने पीएम मोदी के द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं के बारे में बताया . उन्होंने संवाद के क्रम में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है. एनडीए सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति तक पहुंच रही है. मीडिया प्रभारी आयुषी पांडेय ने बताया कि स्थानीय सांसद डॉ संजय जायसवाल और स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के अथक प्रयास से आज रक्सौल को अनेको योजनाओं से लाभ मिला है. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुराधा शर्मा , जिला मंत्री मोती बैठा, मीतू गुप्ता, नगर मण्डल अध्यक्ष मंटू गुप्ता, नगर महामंत्री प्रेम गुप्ता, भाजपा नेत्री गिरिजा देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष बादल कुमार ,जिला महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी पार्वती तिवारी,शोभा देवी, किरण देवी ,मीना देवी, सुनीता देवी, शोभा देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन