Motihari : संगठन की मजबूती के लिए इंडिया गठबंधन की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
Motihari : संगठन की मजबूती के लिए इंडिया गठबंधन की हुई बैठक

प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर में बुधवार को संगठन की मजबूती के लिए प्रखंड स्तरीय इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

Motihari : हरसिद्धि . प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर में बुधवार को संगठन की मजबूती के लिए प्रखंड स्तरीय इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में इंडिया गठबंधन की मजबूती और संगठन की राजनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए हरसिद्धि विधान सभा क्षेत्र के राजद के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राम ने कहा कि इंडिया गठबंधन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं. इस बार निश्चित रूप से हमारी सरकार बनेगी. उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कई निर्देश भी दिए. उन्होंने संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा की और कहा कि इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. बैठक को वीआईपी जिलाध्यक्ष अशोक सहनी, सीपीआई जिला सचिव विश्वनाथ यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर राम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नेयाज अहमद खान, वीआईपी प्रखंड अध्यक्ष चंदन सहनी, प्रखंड अध्यक्ष माले राजेश कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष सीपीआई अंबिका प्रसाद, जिला पार्षद राजेंद्र राजेंद्र यादव, मुखिया भगीरथ कुशवाहा, आदि ने संबोधित किया. मौके पर किशोरी कुशवाहा, हीरालाल यादव, पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र राम, गणेश मांझी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन