थाने की छत से गिरा सरकारी चालक, संदिग्ध मौत से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जांच के लिए पलनवा थाना पहुंचे रक्सौल डीएसपी
रामगढ़वा के पलनवा थाना परिसर में सोमवार रात एक सरकारी गाड़ी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. चालक का शव थाना परिसर में छत से गिरा मिला, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं.
Ramgarhwa News: रामगढ़वा के पलनवा थाना परिसर में सोमवार देर रात एक सरकारी गाड़ी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. चालक राजकुमार शर्मा का शव थाना परिसर में छत से गिरा हुआ मिला. घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और देर रात ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए.
मृतक हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और पलनवा थाना में सरकारी वाहन चालक के रूप में तैनात थे.
सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद, सर्किल इंस्पेक्टर अनुज कुमार पांडे, रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव मौआर और पलनवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
मामले की गंभीरता को देखते हुए मोतिहारी से पुलिस की जांच टीमों को भी बुलाया गया.
वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी टीम
जांच टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.
फिलहाल पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि पुलिस दुर्घटना सहित अन्य संभावित कारणों की भी गहराई से जांच कर रही है.
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










