रक्सौल में मंगलवार को बंद रहेंगी सोना-चांदी की दुकानें, स्वर्णकार संघ ने ग्राहकों से मांगा सहयोग
बैठक में शामिल स्वर्णकार संघ के सदस्य
रक्सौल शहर में मंगलवार को सभी सोना-चांदी की दुकानें बंद रहेंगी. स्वर्णकार संघ ने बैठक के बाद यह निर्णय लिया है. ग्राहकों को सोमवार तक अपनी खरीदारी पूरी करने की सलाह दी गई है.
Raxaul News: रक्सौल शहर के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रविवार, 9 अगस्त को स्वर्णकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ने की. बैठक में शहर के स्वर्ण व्यवसायियों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से मंगलवार को शहर की सभी सोना-चांदी की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया.
आपके शहर में
मंगलवार को बंद रहेंगी सोना-चांदी की दुकानें
बैठक में मौजूद सभी स्वर्ण व्यवसायियों की सहमति के बाद मंगलवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया. संघ की ओर से बताया गया कि बंदी के दौरान शहर की सभी सोना-चांदी की दुकानें बंद रहेंगी.
ग्राहकों से सोमवार तक खरीदारी पूरी करने की अपील
बंदी के निर्णय के बाद स्वर्णकार संघ ने ग्राहकों से अपील की कि यदि उन्हें आवश्यक सोना-चांदी की खरीदारी करनी है, तो सोमवार तक अपनी खरीदारी पूरी कर लें. संघ ने कहा कि सोमवार को खरीदारी संभव नहीं होने की स्थिति में ग्राहक बुधवार से दोबारा दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी कर सकते हैं.
बंदी के दौरान सहयोग की अपील
संघ ने ग्राहकों और आम लोगों से मंगलवार की बंदी के दौरान सहयोग करने का अनुरोध किया है. व्यवसायियों ने कहा कि दुकानें बंद रखने का निर्णय बैठक में उपस्थित सभी दुकानदारों की सहमति से लिया गया है.
बैठक में बड़ी संख्या में स्वर्ण व्यवसायी रहे मौजूद
बैठक में गोपाल सर्राफ, निरंजन सर्राफ, जितेंद्र सर्राफ, मंतोष सर्राफ, आनंद सर्राफ, प्रदीप सर्राफ, कृष्णा सर्राफ, गणेश सर्राफ, बैजू सर्राफ, सूरज सर्राफ, रमेश सर्राफ, प्रकाश सर्राफ, विनोद सर्राफ, हरिंदर सर्राफ, सुरेंद्र सर्राफ, शेखर सर्राफ, अजय सर्राफ, विजय सर्राफ, त्रिलोकी नाथ सर्राफ एवं मणि भूषण सर्राफ सहित बड़ी संख्या में स्वर्ण व्यवसायी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली, भारत माता के जयकारों से गूंजा सीमा क्षेत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए