बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की तैयारी, मोतिहारी में शिक्षकों को मिला विशेष प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्धाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम का उद्धाटन करते अतिथि

मोतिहारी में 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में विज्ञान शिक्षकों को परियोजना निर्माण, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार आधारित शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना था.

विज्ञापन

Motihari News: साइंस फॉर सोसाइटी के तत्वावधान में 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सोमवार को जिला स्कूल में किया गया. कार्यशाला में विज्ञान शिक्षकों को परियोजना निर्माण, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार आधारित शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं.

कार्यक्रम का उद्घाटन डीपीओ माध्यमिक शिक्षा उमेश कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, संघ के अध्यक्ष डा. सुरेश चंद्र प्रसाद, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक विजय कुमार, जिला समन्वयक डा. विनय पांडेय, डा. एस. नारायण, अमित रंजन और कीर्ति कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डीपीओ उमेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अनुसंधान की भावना विकसित करना बेहद जरूरी है.

उन्होंने विज्ञान शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बाल विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से छात्रों की प्रतिभा को नई दिशा दें और उन्हें समाजोपयोगी अनुसंधान के लिए प्रेरित करें.

शिक्षकों को परियोजना निर्माण की दी गई जानकारी

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने शिक्षकों से नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने की अपील की.

वहीं संघ के अध्यक्ष डा. सुरेश चंद्र प्रसाद ने बाल विज्ञान कांग्रेस की रूपरेखा, चयन प्रक्रिया और परियोजना निर्माण की बारीकियों से शिक्षकों को अवगत कराया.

प्रशिक्षण सत्र में बताए गए वैज्ञानिक अनुसंधान के आयाम

प्रशिक्षण सत्र में जिला समन्वयक डा. विनय पांडेय और शैक्षणिक समन्वयक डा. एस. नारायण ने परियोजना निर्माण, वैज्ञानिक पद्धति, शोध-आधारित अध्ययन और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के विभिन्न आयामों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया.

इस दौरान कीर्ति कुमारी, प्रभुनाथ राय, राजीव कुमार, पंकज वर्मा और श्याम बहादुर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी विज्ञान शिक्षा को अधिक प्रभावी और प्रयोगधर्मी बनाने पर अपने विचार साझा किए.

बड़ी संख्या में शिक्षक हुए शामिल

कार्यक्रम का संचालन अमित रंजन तिवारी ने किया, जबकि पंजीकरण कार्य जितेंद्र कुमार चौधरी ने संभाला.

जिला स्कूल के प्रधानाचार्य रोहित कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया. अंत में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव मुनीलाल ठाकुर ने अतिथियों, प्रशिक्षकों और सहभागी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया.


विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन