Motihari : पुरनहिया मोड़ पर स्कॉर्पियो व टेंपो की टक्कर में पांच घायल

Updated:
विज्ञापन
Motihari : पुरनहिया मोड़ पर स्कॉर्पियो व टेंपो की टक्कर में पांच घायल

थाना क्षेत्र के पुरनहिया मोड़ पर मंगलवार की रात स्कॉर्पियो चालक ने टेंपो में ठोकर मार दी.

विज्ञापन

घोड़ासहन. थाना क्षेत्र के पुरनहिया मोड़ पर मंगलवार की रात स्कॉर्पियो चालक ने टेंपो में ठोकर मार दी. इससे टेंपो चालक सहित पांच यात्री घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को स्थानीय पीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया. सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो व टेम्पो को जब्त कर स्कॉर्पियो चालक थाना क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी दिलीप बैठा को गिरफ्तार कर लिया. सभी घायल यात्रियों की पहचान थाना क्षेत्र के नोनौरा गांव निवासी टेंपो चालक देवनाथ कुशवाहा, सुभाष यादव, उमेश यादव, प्रकाश कुमार व केदार साह के रूप में की हुई. पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. वहीं नशे में धुत गिरफ्तार स्कॉर्पियो चालक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन