ePaper

पताही रतनसायर के रामाकांत हत्याकांड में पांच बदमाश आरोपित

Updated at : 13 Oct 2025 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
पताही रतनसायर के रामाकांत हत्याकांड में पांच बदमाश आरोपित

मृतक की पत्नी प्रतिमा देवी के आवेदन पर नगर थाने में पांच बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

मोतिहारी . पताही रतनसायर के रामाकांत हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. मृतक की पत्नी प्रतिमा देवी के आवेदन पर नगर थाने में पांच बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. प्रतिमा ने नोनफरवा के राजु कुमार, चंदन कुमार, रंजन कुमार, ढाका के दलपत रूपौलिया के आदर्श कुमार व रतनसायर के सुभाष कुमार को आरोपित किया है. सुभाष मृतक का चचेरा भाई है. नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन कुमार ने बताया कि आरोपियों में सुभाष कुमार व चंदन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फरार तीन आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. उसने पुलिस को यह भी बताया है कि सुभाष व रामाकांत के परिवार के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है. इसके कारण ही उसने रामाकांत की हत्या की है. उसने आगे बताया है कि दस अक्टूबर की शाम करीब चार बजे सुभाष ने रामाकांत के मोबाइल पर फोन किया. कहा कि मोतिहारी चलो बर्थ- डे पार्टी है. उसके कहने पर रामाकांत अपनी बाइक लेकर घर से निकल गया. सुभाष के शांतिपूरी मोहल्ला स्थित भाड़े के मकान में बर्थ-डे पार्टी हुई. उसके बाद सुभाष सहित उपरोक्त सभी आरोपियों ने मिल रामाकांत को तावा से सिर पर मार व तकिया से मुंह दबा कर हत्या कर दी. उसके शव को उसकी बाइक पर लाद कर पुलिस क्लब के खंडहर में ले जाकर जला दिया. रामाकांत जब घर वापस नहीं लौटा तो अगले दिन उसके मोबाइल पर फोन किया गया तो स्वीच ऑफ बताया. सुभाष के मोबाइल पर भी फोन नहीं लग रहा था. व्हाट्सएप कॉल करने पर उसने रिसीव किया. रामाकांत के बारे मे पूछने पर उसने कहा कि वह नहीं जानता. खौद को नेपाल के हथिअउल मामा के घर पर होने की बात बतायी. संदेह पर परिजन नेपाल गये, जहां से सुभाष व चंदन को पकड़ पताही लेकर आये. दोनों से सख्ती से पूछताछ की गयी तो हत्या की बात स्वीकारी. पकड़ीदयाल पुलिस को बुला दोनों को सुपूर्द किया गया. पुलिस के समक्ष भी दोनों ने सुभाष की हत्या की बात कबूल की. साथ ही यह भी बताया कि उसके शव को पलिस क्लब के खंडहर में रख जला दिया गया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन