Motihari: इलेक्ट्रिक दुकान में शॉट सर्किट से लगी आग

Published by : AMRITESH KUMAR Updated At : 02 Jun 2025 4:06 PM

विज्ञापन

महुआवा गांव स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान में शॉट सर्किट से लगी आग में करीब तीन लाख रुपए मूल्य के सामान जलकर राख हो गए.

विज्ञापन

Motihari: चिरैया.थाना क्षेत्र के महुआवा गांव स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान में शॉट सर्किट से लगी आग में करीब तीन लाख रुपए मूल्य के सामान जलकर राख हो गए. घटना रविवार देर रात की है. उक्त गांव निवासी पीड़ित दुकानदार प्रमोद साह ने बताया कि महुआवा चौक पर जय माता दी नाम से उनकी इलेक्ट्रिक की दुकान है. वह रोज की तरह रात साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था. लेकिन आधे घंटे बाद यानि दस बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि दुकान से धुंआ निकल रहा है. जब तक वह दुकान पर पहुंचा तो आग काफी जोर पकड़ लिया था. ग्रामीणों की मदद से पानी देकर आग को बुझाया गया. जिसके बाद दुकान का ताला खोला गया तो देखा कि अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया था. उसने बताया है कि आग बिजली उपकरण में आई खराबी के बाद शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. आग से दुकान में रखा तार, बल्ब, स्विच, पंखा, बैट्री, तेरह सेट मोबाइल, इन्वर्टर सहित करीब तीन लाख के सामान का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में अंचल कार्यालय एवं थाने में आवेदन दे दिया है. इधर राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर रहने के कारण खबर लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर नुकसान का जायजा लेने नहीं पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRITESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन