Motihari:अग्निशमन टीम ने टोल प्लाजा परिसर में किया मॉक ड्रिल

Published by :HIMANSHU KUMAR
Published at :10 May 2025 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari:अग्निशमन टीम ने टोल प्लाजा परिसर में किया मॉक ड्रिल

परसौनी खेम स्थित टोल प्लाजा परिसर में शनिवार को अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा मॉक ड्रिल किया गया.

विज्ञापन

Motihari: चकिया. स्थानीय परसौनी खेम स्थित टोल प्लाजा परिसर में शनिवार को अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा मॉक ड्रिल किया गया, जिसका उद्देश्य आगजनी की आपात स्थिति में त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया हेतु टोल कर्मियों को प्रशिक्षित करना था. इस मॉक ड्रिल में कोटवा-मुजफ्फरपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना प्रमुख वरुण कुमार मिश्रा सहित टोल प्लाजा के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे. इस दौरान अग्निशमन टीम ने आग लगने की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा उपायों, प्राथमिक चिकित्सा और अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग की जानकारी दी. इसके साथ ही कर्मियों को आग से बचाव के विभिन्न उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया. परियोजना प्रमुख वरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में उनकी सक्रियता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं. उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही. मौके पर अनुमंडल अग्निशमन अधिकारी डीपी सिंह, मनीष कुमार, पिंटू कुमार, शशि कुमार, मोनू कुमार, राजीव कुमार, पंकज कुमार,विनय कुमार, अरुण कुमार, सतीश कुमार,लालू सहित अन्य अग्निशमन कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन